img-fluid

इंदौर में भाजपा के कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, खाती समाज को प्रतिनिधित्व न देने का मामला गर्माया

October 28, 2025

इंदौर। इंदौर (Indore) में भाजपा की नगर इकाई (BJP city unit) के गठन के बाद उपजे आक्रोश में पार्टी के 27 पदाधिकारी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना सामने आ रही है। खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने दावा किया है कि मंडल और बुथ स्तर के पार्टी के इन सभी पदाधिकारी के द्वारा अपने पदों से इस्तीफा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाज के 80% से ज्यादा लोगों के द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान किया जाता है।

कांग्रेस के द्वारा तो प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हमारे समाज के जीतू पटवारी को बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद समाज भाजपा का साथ देता है। हमारे समाज के निलेश चौधरी पहले तो नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदार थे। उन्हें अध्यक्ष तो नहीं बनाया गया लेकिन आज घोषित की गई नगर कार्यकारिणी में भी स्थान नहीं दिया गया है। इससे समाज के लोगों और पार्टी के मंडल स्तर के पदाधिकारी में भी गुस्सा है।


इन लोगों ने दिए इस्तिफे
अंकित परमार –सोशल मिडिया प्रभारी उज्जैन संभाग
डा. अविनाश परवारी– नगर संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ
अखिलेश पटवारी – सोशल मीडिया प्रभारी
नीरज नागदा वाला – मंडल अध्यक्ष
राजा साहू – मंडल उपाध्यक्ष
वरुण सतोडिया –मंडल उपाध्यक्ष
निलेश जाधव – मंडल मंत्री
पार्थ मुंशी – वार्ड संयोजक
अनिल श्रीवास्तव
मोहन सिंह पटेल – बूथ अध्यक्ष
रवि बागवाला – बूथ अध्यक्ष
प्रवीण विलाचतकर – मंडल महामंत्री
अनिल अलेरिया – बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष
विपिन पटवारी – बूथ अध्यक्ष
अशोक सोलंकी – बूथ अध्यक्ष
कमल चौधरी
विजेंद्र विजय जोशी– मंडल महामंत्री
भावेश वर्मा – युवा मोर्चा महामंत्री
सचिन हेतावल – बूथ अध्यक्ष
कौशल गवली – मंडल कार्यालय मंत्री
ररिखा लोखंडे – बूथ अध्यक्ष
अरविंद पटेल – पूर्व मंडल उपाध्याय
राज मोखानी –बूथ अध्यक्ष
पंकज राणा –बूथ अध्यक्ष
रशीदा – बूथ अध्यक्ष
नजर जैनतवाला – बूथ अध्यक्ष
रवि पटवारी – पूर्व मंडल अध्यक्ष

Share:

  • बिहार के विकास को लेकर भाजपानीत एनडीए का विजन क्या है ? - राजद नेता तेजस्वी यादव

    Tue Oct 28 , 2025
    पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर (For Bihar’s Development) भाजपानीत एनडीए का विजन क्या है (What is the BJP-led NDA’s Vision) ? उन्होंने पूछा, “एनडीए का घोषणापत्र अब तक क्यों नहीं आया है ? बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved