img-fluid

नगर निगम पर हुए घेराव में वॉटर केनन से कई नेताओं को आई चोटें

July 03, 2023

इंदौर। अपनी मांगों को लेकर नगर निगम का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस के नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन का प्रयोग किया गया, जिसमें कई नेता घायल हो गए।

कांग्रेस द्वारा संपत्ति कर शुल्क में की गई वृद्धि और नलों में गंदा पानी आने तथा पर्याप्त पानी नहीं आने सहित कई समस्याओं को लेकर आज नगर निगम का घेराव किया था। घेराव में विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, कृपाशंकर शुक्ला, सुरजीत सिंह चड्ढा, पिंटू जोशी, सुरेश मिंडा सहित कई नेता मौजूद थे।

घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने घोषणा की थी कि महापौर को नगर निगम के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके पहले ही भारी पुलिस बल नगर निगम के मुख्य द्वार पर लगा दिया गया था। जैसे ही कांग्रेसियों की भीड़ निगम के गेट पर पहुंची तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं रुके। नारेबाजी करते कांग्रेसियों को वाटर कैनन चलाकर रोकने का प्रयास किया गया, जिससे अफरातफरी मच गई।


इसमें 10 से अधिक कांग्रेसियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान को आंख के पास चोट आई है तो अमन बजाज के चेहरे पर भी चोट आई है। वहीं राजा चौकसे बैरिकेट्स से नीचे गिर गए, जिससे उनका पैर सूज गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे ने बताया कि नगर निगम जनता की समस्या सुनना नहीं चाहता है। उल्टा उनकी समस्या लेकर गए कांग्रेसियों और जनप्रतिनिधियों को रोका गया। हालांकि प्रदर्शन 1 घंटे में ही निपट गया और कांग्रेसी वापस लौट गए। जो कांग्रेसी घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

कांग्रेस के घेराव को महापौर ने कुटील राजनीति बताया

महापौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को कुटिल राजनीति का उदाहरण बताया और कहा कि हम सोलर और डिजिटल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की कुटिल राजनीति साधने की दृष्टि से दिखावे का प्रदर्शन कहीं ना कहीं इंदौर की गरिमा और संस्कृति के खिलाफ है। भार्गव ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता और पार्षद पति खुलेआम नगर निगम में कर्मचारियों को धमका रहे हैं वह कहीं से भी इंदौर के संस्कार और राजनीति को प्रदर्शित नहीं करता है इस प्रकार के कृत्य इंदौर के संस्कार के विपरीत है। हम सब ने मिलकर एक नए इंदौर का सपना देखा है। एक तरफ एनआरआई और जी 20 के माध्यम से इंदौर नगर निगम अपने परचम गाड़ रही है वहीं कांग्रेस का यह प्रदर्शन इसकी छवि को धूमिल करने का प्रयत्न कर रहा है।

Share:

  • एबी रोड एलिवेटेड ब्रिज को लेकर अनिर्णय की स्थिति बरकरार

    Mon Jul 3 , 2023
    Indecision, on AB Road, elevated, bridge, continues न अफसर, न जनप्रतिनिधि ले रहे फैसला, ढाई साल से उलझा है प्रोजेक्ट इंदौर। एबी रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने को लेकर अनिर्णय की स्थिति अब भी बरकरार है। शहर के जागरूक जनप्रतिनिधि और प्रदेश सरकार के कर्मठ अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved