img-fluid

अमेरिका और फ्रांस में भीषण सूखा, कई राज्यों में बढ़ा पानी संकट

August 17, 2022

वाशिंगटन। एक तरफ जहां भारत के कई हिस्‍से इस समय पानी पानी हो रहे तो वहीं अमेरिका और फ्रांस  (America and France) जैसे देश सूखे की मार झेल रहे हैं।आपको बता दें कि सूखे की मार झेल रहे फ्रांस के साथ हाल ही में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने टेलीफोन पर बातचीत की थी। फ्रांस में जारी सूखे और जंगल की आग के बीच राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एकजुटता दर्शायी। उन्होंने वैश्विक खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा की।


तो दूसरी ओर संपन्‍न देश अमेरिका भी इस समय सूखे की मार झेल रहा है । यहां ऐतिहासिक सूखे के बाद कुछ राज्यों और मेक्सिको को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति में कटौती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक ये फैसला कोलोराडो नदी में पानी की कमी के चलते लिया गया है। पश्चिमी अमेरिका की जीवनरेखा कोलोराडो नदी में पानी का जलस्तर तेजी से कम हुआ है। वहीं अमेरिकी सरकार के निर्देशों के बावजूद अब तक नदी पर निर्भर राज्य अपने उपयोग में कटौती करने की योजना पर सहमत नहीं हो पाए हैं।



दूसरी ओर अमेरिकी आंतरिक विभाग में जल और विज्ञान की सहायक सचिव तान्या ट्रुजिलो ने नदी के घटते जलस्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्यों को अब नदियों पर अपनी निर्भरता को देखते हुए पानी के कम उपयोग के उपाय तलाशने होंग। अमेरिका में पड़ रहे सूखे के कारण कई राज्यों में पानी का संकट पैदा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पानी संकट के बीच अब कोलोराडो नदी से एरिज़ोना राज्य का आवंटन 2023 में 21 प्रतिशत तक कम होगा, जबकि नेवादा को आठ और मेक्सिको के आवंटन में सात प्रतिशत की गिरावट आएगी।

हालांकि इस कटौती से नदी के पानी का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता और पश्चिमी राज्यों में सबसे अधिक आबादी वाला कैलिफोर्निया इस कटौती से प्रभावित नहीं होगा। कोलोराडो नदी रॉकी पर्वत से निकलती है और कोलोराडो, यूटा, एरिज़ोना, नेवादा, कैलिफ़ोर्निया और उत्तरी मेक्सिको होते हुए कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी में गिरती है। अब कम वर्षा और बर्फ के अधिक न गिरने से नदी के जलस्तर पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

Share:

  • JJP ने दुष्यंत चौटाला को बताया 2024 का CM, भाजपा को लग सकता है झटका

    Wed Aug 17 , 2022
    चंडीगढ़। महाराष्‍ट्र और बिहार में सत्‍ता परिवर्तन (Change of power in Maharashtra and Bihar) के बाद दूसरे राज्‍यों में भी यह सुगबुहाट होने लगी है। अब माना जा रहा है कि गठबंधन में चल रही हरियाणा में भी कुछ होने के संकेत मिलने लगे हैं, क्‍योंकि जननायक जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले हरियाणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved