img-fluid

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… आज इन जिलों में लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट

May 25, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) के तेवर तीखे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप (Severe Heat wave) जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए लू चलने का रेड और ऑरेंज अलर्ट (Red and Orange Heat wave alerts) जारी किया है। एमपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। वहीं सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ही एमपी के राजगढ़, आगर मालवा, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


  • मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को सुबह 08:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान भिंड और मुरैना जिलों में आंधी-तूफान देखा गया। वहीं मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर और भिंड जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह भी दी गई है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने को कहा गया है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में और अगले 3 से 5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 46 डिग्री सेल्सियस के साथ श्री गंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    IMD के अनुसार, 28 से 29 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज, उरई और झांसी में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी जारी है। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

    Share:

  • क्वॉड से पहले विश्वास बहाली में जुटे रूबियो, अमेरिका फर्स्ट के जवाब में जयशंकर बोले इंडिया फर्स्ट

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्ली. क्वॉड विदेश मंत्रियों (Quad Foreign Ministers) की बैठक से ठीक पहले मार्को रूबियो (Marco Rubio) पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके भारत-अमेरिका (India-US) संबंधों को संभालने की गंभीर कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप प्रशासन की शुल्क नीतियों, पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों और ईरान युद्ध के बाद उपजे संकट ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved