
पलामू। झारखंड के पलामू जिले (Palamu district of Jharkhand) की एक नाबालिग लड़की (Minor girl) को मध्य प्रदेश के छतरपुर से बरामद (recovered from Chhatarpur in Madhya Pradesh) किया गया है. नाबालिग को वहां ले जाकर 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था और उससे देह व्यापार (human trafficking) करवाने की योजना थी. इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
जिले के रामगढ़ थाने में 4 अगस्त 2021 को एक नाबालिग लड़की के अपहरण(kidnapping of minor girl) से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी. क्लू मिलने पर छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज जाकर संबंधित पते पर छानबीन की गई. पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की को काम दिलाने के बहाने बुलाया गया था और उसके बाद वह गायब है. कुछ दिन पहले टेक्निकल एंड वुमन इनपुट के आधार पर ज्ञात हुआ कि अपहृत को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के तिरुपुरा निवासी बक्का यादव को बेच दिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved