मनोरंजन

दिल्ली आते ही माता-पिता की कब्र पर पहुंचे Shahrukh Khan

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपार सफलता पान के बाद भी आज तक अपने माता-पिता को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं। जब भी वह दिल्ली में होते हैं अपने दिवंगत माता-पिता की कब्र पर जरूर जाते हैं। अब एक बार फिर से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह कब्र के आगे नतमस्तक दिख रहे हैं।


किंग खान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, शाहरुख खान दिल्ली स्थित अपने माता-पिता की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे कैमरे में कैद हो गए। फोटो में देखा जा सकता है कि वह सिर में रुमाल बांधे कब्र (grave) के आगे सिर झुकाए खड़े हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वे कब्र पर सिर रखे नतमस्तक हैं।

बता दें कि शाहरुख को अपने माता-पिता से बहुत लगाव था। उनके पिता दुनिया से तभी चल बसे थे, जब शाहरुख महज 15 साल के थे। उनके जाने के बाद से जिम्मेदारियों का सारा बोझ घर के बड़े बेटे यानी शाहरुख के कंधों पर आ गया था। कम उम्र में ही उनके सामने परिवार चलाने की चुनौती आ खड़ी हुई थी।

बताया जाता है कि शाहरुख के पिता एक बिजनेसमैन (Businessman) थे और व्यापार में हो रहे नुकसान की वजह से काफी टूट गए थे। वहीं, शाहरुख फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया की तरफ आकर्षित हो गए थे। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। शुरुआत में तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन बाद में धीरे-धीरे किस्मत साथ देती चली गई।

शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक (TV Serial) से की थी। उनका पहला शो ‘फौजी’ था, जिसके जरिए अभिनेता ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। फिर उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया था और फिल्मों में किस्मत आजमाना शुरू कर दिया था। कुछ असफलताओं (Failures) के बाद उन्हें कामयाबी की बुलंदी पर चढ़ने का मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड किंग का तमगा हासिल कर लिया। फिलहाल वह आगामी फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सलमान खान भी उनके साथ नजर आने वाले हैं।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ Metoo Movement, 15 मार्च को देशभर में होंगे प्रदर्शन

Mon Mar 8 , 2021
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में राजनेताओं पर लगे यौन शोषण के आरोप का मसला, अब बड़े आंदोलन की शक्ल लेता दिख रहा है। एक आरोपी नेता को उनके पद से हटा कर मामले को ठंडा कर देने की स्कॉट मॉरिसन सरकार की कोशिश कामयाब होती नहीं दिखती है। महिला संगठनों ने एलान किया कि अगले 15 मार्च […]