मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस सुहाना खान (actress suhana khan) अपने पिता शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। सुहाना (uhana khan) ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ”द आर्चीज” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुहाना की पहली फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने महज 23 साल की उम्र में अलीबाग (महाराष्ट्र) में एक प्लॉट खरीदा है।सुहाना ने अलीबाग के एक गांव में प्लॉट खरीदा है, जो मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर है। यह प्लॉट करीब 78,361 वर्ग फीट का है। इसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये है और फिलहाल सुहाना ने 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।
सुहाना से पहले शाहरुख ने भी अलीबाग में एक विला खरीदा था। उनका विला समुद्र के पास है और इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। उनका विला 20 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अलीबाग में पहले भी कई सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अलीबाग दिन-ब-दिन मशहूर हस्तियों को आकर्षित कर रहा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved