
नई दिल्ली । तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवरुर जिले (Tiruvarur district) से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपका मन भी विचलित हो जाएगा। यहां एक सरकारी स्कूल (Government school) में कथित तौर छात्रों (Students) को पर इंसानी मल (human feces) से दूषित पानी से बना खाना परोसा गया है। जानकारी के मुताबिक यहां कुछ शराबियों ने स्कूल के पीने के पानी में मल मिला दिया था, जिसके बाद बच्चों के लिए उसी पानी से खाना तैयार किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक बीते दिनों तीन लोग नशे की हालत में स्कूल परिसर में घुसे और जानबूझकर स्कूल की रसोई में रखे पीने के पानी में मल मिला दिया। तिरुवरुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “घटना की प्रारंभिक जांच चल रही है। हम सुबह से ही इसकी जांच कर रहे हैं।” हालांकि पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं।
इससे पहले 2022 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब पुदुकोट्टई जिले के वेंगाइवायल गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को पेयजल आपूर्ति करने वाले एक ओवरहेड टैंक में मानव मल पाया गया था। मामला तब सामने आया जब कई बच्चे पानी पीने से बीमार पड़ गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved