खेल

बाइक राइडिंग के दौरान शेन वॉर्न का हुआ एक्सीडेंट, साथ में बेटा को भी आई काफी चोटें

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का बाइक राइडिंग करते समय एक्सीडेंट हो गया है। जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गए। वॉर्न अपने बेटे जैकसन के साथ बाइक की सवारी कर रहे थे। इस दौरान वह नीचे गिर गए औऱ 15 मीटर तक घसीटते चले गए। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस दौरान उनके बेटे को भी काफी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद बोले- वॉर्न
एक्सीडेंट के बाद शेन वार्न ने कहा, मैं थोड़ा पस्त और चोटिल और बहुत दुखी हूं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने आप को गंभीर चोट से बचा लिया लेकिन अगली सुबह काफी दर्द हो रही थी। 52 वर्षीय शेन वॉर्न इस डर से अस्पताल गए कि उनके पैर और कूल्हे में ज्यादा चोट हो सकती है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट मुताबिक एक्सीडेंट होने के बाद वह 15 मीटर घसीटते चले गए।


विवादों में रहे चुके हैं वॉर्न
शेन वॉर्न अपने क्रिकेट करियर के दौरान और उसके बाद भी विवादों में रहे हैं। उनका नाम ड्रग्स लेने, सेक्स स्कैंडल में की बार आया। इन्हीं हरकतों के चलते उन पर बैन भी लगा। साल 2003 में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप से पहले वह ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया था।

एशेज सीरीज में कमेंट्री करने की उम्मीद
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी। इस श्रृंखला का पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 8 दिसंबर से होगी। शेन वॉर्न को उम्मीद है कै कि वह तब तक फिट हो जाएंगे और कॉमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Share:

Next Post

INDORE : ‘गैरेज ऑन व्हील’ लेकर अब महिलाएं पहुंचेंगी आपके द्वार

Mon Nov 29 , 2021
अगले महीने से समान सोसायटी की महिलाएं करेंगी संचालन दो महिला मैकेनिक और एक महिला ड्राइवर होंगी वैन में इंदौर। इंदौर (indore) में महिलाओं द्वारा एक नई शुरुआत ‘गैरेज ऑन व्हील’ (garage on wheels) की जा रही है। इसकी शुरुआत अगले महीने के दूसरे सप्ताह से होगी। वैन में दो महिला मैकेनिक (female machenic) और […]