उज्जैन (Ujjain)। शनि देव (Shani Dev) जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। जून के महीने में शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि ग्रह का उलटी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। दृक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर के के दिन शनि मार्गी (सीधी) चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं जून से नवंबर तक वक्री शनि के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-
मेष राशि
शनि की उलटी चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
वृश्चिक राशि
शनि की वक्री चाल से वृश्चिक राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved