जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

चार जातकों पर 29 अप्रैल तक रहेगी शनि देव की कृपा, जानिए

वैसे तो वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) में शनि देव को कर्म फलदाता और न्याय देवता कहा जाता है। यही कारण है कि शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)। शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं।
ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव जातकों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। शनि 29 अप्रैल तक कई राशि वालों को धन लाभ और सफलता दिलाने के योग बनाएंगे। शनि 24 जनवरी 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक अपनी स्वराशि मकर में रहेंगे।
इस नए साल में धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। यानी कि 2022 में कुल मिलाकर 4 राशि वाले शनि की इस महादशा की चपेट में आयेंगे




मेष : 29 अप्रैल 2022 तक मेष राशि के जातकों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है। शनि के प्रभाव से आपके रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
मिथुन : इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मनचाही सफलता हासिल होगी। कार्यों में एक के बाद एक सफलता मिलती जाएगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक रुझान बढ़ेगा।

मकर : अप्रैल 2022 तक मकर राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहेहैं। धन लाभ के आसार रहेंगे। मकर राशि में शनिदेव के होने से आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
कुंभ : कुंभ राशि वालों को कई जगहों पर धन लाभ के आसार रहेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे। सरकारी विभागों में लंबित कार्य पूरे होंगे। धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

Share:

Next Post

आज से केंद्र सरकार बेच रही सस्ता सोना, 14 जनवरी तक है मौका, जानें क्या है रेट, कैसे करेंगे खरीदारी

Mon Jan 10 , 2022
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज से आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, मोदी सरकार आज से सस्ता सोना बेचने जा रही है। बता दें आपको यह सोना फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के […]