img-fluid

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, अतीक अहमद जैसा हाल करने का मिला ऑडियो मैसेज

April 09, 2026

वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) को जान से मारने की धमकी मिलने से उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ज्योतिर्मठ (Jyotirmath) के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरे मैसेज (Threatening messages) और ऑडियो भेजे गए हैं। इससे पहले भी शंकराचार्य को जान से मारने की चेतावनी मिल चुकी है।

गौ रक्षा अभियान के कारण मिली धमकी
मीडिया प्रभारी के अनुसार, शंकराचार्य ‘गौ माता-राष्ट्रमाता’ अभियान चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारत में गौ हत्या को रोकना है। 3 मई से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी गविष्ठी यात्रा तय है। इस यात्रा के दौरान वह लोगों को गौ रक्षा के लिए प्रेरित करेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में रामा गौ धाम निर्माण की पहल करेंगे।


  • संजय पांडेय ने कहा कि यही अभियान सनातन विरोधियों को पसंद नहीं आया। 1 अप्रैल को ज्योतिर्मठ के नंबर पर लगातार धमकी भरे मैसेज भेजे गए। नंबर ब्लॉक करने पर 6 अप्रैल को दो ऑडियो संदेश वॉइस मेल के माध्यम से भेजे गए, जिसमें शंकराचार्य को अतीक अहमद जैसी मारने की धमकी दी गई। मामले में जल्दी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पूर्व में आशुतोष ब्रह्मचारी को भी मिली धमकी
    इससे पहले, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (मथुरा) के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके और उनके अधिवक्ता को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस जांच में धमकी भेजने वाला मोबाइल नंबर पाकिस्तान का पाया गया, जिससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय साजिश और सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।

    सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा मामला
    यह धमकी मामला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कानूनी विवाद से शुरू हुआ। आशुतोष ब्रह्मचारी ने उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की थी। आशुतोष के अनुसार, 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी तेज करने के बाद धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया।

    Share:

  • शुभमन गिल-प्रसिद्ध कृष्णा की रणनीति ने दिलाई गुजरात टाइटंस को जीत, डेविड मिलर की गलती हुई महंगी साबित

    Thu Apr 9 , 2026
    नई दिल्ली। शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 8 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीटी ने सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की। जब दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved