बड़ी खबर व्‍यापार

बड़ी गिरावट के साथ खुला Share Market, सेंसेक्स 50,000 के नीचे

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। सीरिया पर अमेरिका के हमले से दुनिया भर के बाजार सहमे हुए हैं. भारतीय शेयर बाजारों पर भी इसका असर दिखा है. सेंसेक्स करीब 900 अंकों का गोता लगाकर खुला है. निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की कमजोरी है. हालांकि इस कमजोरी के संकेत SGX Nifty ने पहले ही दे दिए थे.

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी फिसल गया। BSE सेंसेक्स 1,516 अंक नीचे 49,522.39 पर कारोबार कर रहा है। भारी गिरावट के चलते इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले लेवल 49,467.40 को भी छुआ। ICICI बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4.93% नीचे कारोबार कर रहा है।


निवेशक बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयर बेच रहे हैं। नतीजतन, निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,515 अंक नीचे 35,033.10 पर कारोबार कर रहा है। इसमें प्राइवेट बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा और RBL बैंक के शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 434 अंक नीचे 14,663.00 पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,789 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 792 शेयरों में बढ़त और 1,852 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 4.45 लाख करोड़ रुपए घटकर 201.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.18 लाख करोड़ रुपए था। एक्सचेंज पर रेलटेल का शेयर 11.3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 94 रुपए था, जो 104.6 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1,146 अंक यानी 3.8% नीचे 29,022 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 982 अंक नीचे 29,092 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में भी 3% की गिरावट है।

25 फरवरी को BSE सेंसेक्स 257 अंकों की बढ़त के साथ 51,039.31 पर और निफ्टी भी 115 अंक ऊपर 15,097.35 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 188.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 746.57 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Share:

Next Post

IND VS ENG : क्या Modi स्टेडियम की पिच थी खराब? जानिए पूरा मामला

Fri Feb 26 , 2021
नई दिल्ली। अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. हालांकि भारत की जीत से ज्यादा इस बात की चर्चा है कि ये मुकाबला महज दो दिन में खत्म हो गया. साथ ही खेल के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे. पूरे मुकाबले में 30 में से 28 विकेट स्पिन गेंदबाजों को […]