img-fluid

टिकट कटाइए और घूमिए दिल्ली का ‘शीशमहल’, आम जनता के लिए खुलेगा केजरीवाल का पुराना बंगला

November 17, 2026

नई दिल्ली. बतौर मुख्यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जिस सरकारी बंगले (Government bungalows) में रहते थे, उस कथित ‘शीशमहल’ (‘Sheesh Mahal’) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। भाजपा ने इस बंगले को जनता के लिए खोलने की घोषणा कर दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि अगले सप्ताह से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहले इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया गया था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह घर भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। इसलिए दिल्ली की जानता को इसे दिखाया जाएगा। ताकि लोगों को पता चल सके कि जो व्यक्ति कहता था कि वह बंगला और गाड़ी नहीं लेगा, उसने किस तरह दूसरा बंगला, सर्वेंट क्वार्टर और गैराज को तोड़कर अपना आलीशान बंगला खड़ा किया।


  • एक ही कमरा दिखाया जाता था, अब जनता टूर करेगी: प्रवेश वर्मा
    मंत्री ने आरोप लगाया कि इसके भीतर करोड़ों रुपये के पर्दे, स्मार्ट लाइट, मार्वल आदि लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति जिसने कहा था कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा उसने कई बंगलों को तोड़ा और शीशमहल बनाया। उस शीशमहल का एक ही कमरा दिखाया जाता था जहां बेमन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का फोटो लगाया था, केवल वही कमरा देश की जनता को फोटो के माध्यम से दिखाया जाता था। अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। कैसे हर कमरे में स्मार्ट लाइटें लगी हैं जो रिमोट से चेंज होती है, करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हैं, वियतनाम का मार्बल लगा है। जनता अब वहां जाकर पूरा टूर करेगी।’ मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जानता को यह मकान घूमने का मौक़ा दिया जाएगा ताकि उन्हें पता चले कि अरविंद केजरीवाल में कैसे भ्रष्टाचार कर इसे बनाया।

    टिकट लगेगा, जनता की मांग पर फैसला: मंत्री
    ‘शीशमहल’ को स्टेट गेस्ट हाउस बनाए जाने के पुराने फैसले को बदलने की वजह का जिक्र करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि जनता और पत्रकारों की मांग को देखते हुए तय किया गया है कि शीशमहल को जनता के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से हो जाएगी। टिकट, बुकिंग आदि को लेकर जल्द ब्योरा सार्वजनिक करने की बात कही गई। मंत्री ने कहा कि जनता से पहले इसे मीडिया को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहला टूर मैं हमारे मीडिया के बंधुओं के लिए करना चाहता हूं। 2-3 दिन में आपको सूचना मिलेगी।’

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved