
नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 107.80 अंक या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 17,619.10 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved