img-fluid

बॉयफ्रेंड से दुखी होकर बना रही थी इमोशनल रील, पैर फिसला और 13वीं मंजिल से गिर गई

June 27, 2025

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्तों (Friends) के साथ पार्टी करने गई एक युवती (Young Woman) निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवती सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ शूट करने की कोशिश कर रही थी। युवती का नाम नंदिनी था और वह बेंगलुरु में एक शॉपिंग मार्ट में काम करती थी।

यह घटना तब हुई जब वह देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। युवती अपने दो पुरुष और एक महिला मित्र के साथ बेंगलुरु के रायसांद्रा में स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर पार्टी कर रही थी। मालिकाना हक की लड़ाई के चलते ये बिल्डिंग खाली पड़ी रहती है और इसके लिफ्ट शाफ्ट पर कोई सेफ्टी कवर नहीं है।


लेट नाइट पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद युवती सैड रील बनाने के लिए छत पर गई थी। रील की शूटिंग के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गलती से एक शाफ्ट में गिर गई, जहां भविष्य में एक लिफ्ट लगाई जानी थी। घटना के बाद उसके पुरुष मित्र वहां से भाग गए लेकिन महिला दोस्त रुकी रही। उसने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती बुधवार रात को दोस्तों के एक ग्रुप के साथ निर्माणाधीन इमारत में गई थी। वे सभी पार्टी कर रहे थे और तभी युवती एक लिफ्ट शाफ्ट में गिर गई।” रील शूट करने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके फोन से ऐसी कोई रिकॉर्डिंग बरामद नहीं हुई है। पुलिस का अब तक मानना ​​है कि महिला दुर्घटनावश गिरी। एक अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Share:

  • रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

    Fri Jun 27 , 2025
    डेस्क। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर्स (Footballers) में होती है। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही फैंस में एक अलग उत्साह जगाती है। उन्होंने साल 2022 से सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) में अल-नासर क्लब (Al-Nassr Club) के साथ करार किया था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved