मुंबई (Mumbai)। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भले ही अपनी फिल्मों की वजह से कम खबरों में रहती हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती है. हाल ही में उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Businessman husband Raj Kundra) 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली थी. इसमें मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक फ्लैट, पुणे में स्थित एक बंगला और कई इक्विटी शेयर शामिल हैं.
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी ने राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। इसमें अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा के साथ कामाख्या देवी के दर्शन किये।
ईडी ने पिछले महीने राज कुंद्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामला दर्ज किया था। जुहू में शिल्पा शेट्टी के नाम पर एक फ्लैट, पुणे में एक बंगला और इक्विटी शेयर भी ईडी ने जब्त कर लिए। राज कुंद्रा पर बिटकॉइन घोटाला करने का आरोप लगा है। इससे पहले राज कुंद्रा को 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह 2 महीने तक जेल में रहे थे। उन्हें सितंबर, 2021 में जेल से रिहा कर दिया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved