मनोरंजन

Shilpa shetty ने बहन शमिता शेट्टी संग शेयर किया डांस वीडियो

अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी Shilpa shetty सोशल मीडिया के जरिये अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी पूरी फैमिली के साथ गोवा में छुट्टियां मना कर वापस लौटी हैं। लेकिन इस वेकेशन की खूबसूरत यादें अब भी शिल्पा Shilpa shettyके जहन में तरोताजा हैं और वह गोवा में बिताये पलों को याद करते हुए लगातार फैंस के साथ इस वेकेशंस की खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो साझा कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो गोवा वेकेशन का शिल्पा ने एक बार फिर फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे अपनी अभिनेत्री बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।


वीडियो में शिल्पा Shilpa shetty और शमिता दोनों ने ही रेड शर्ट और रेड एंड व्हाइट प्रिंटेड पैंट पहना हुआ है। दोनों बहनों का स्टाइल वीडियो में काफी क्यूट लग रहा है। यह एक बूमरिंग डांस वीडियो है। सोशल मीडिया पर शिल्पा और शमिता का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने साथ में साल 2005 में आई फिल्म ‘फरेब’ में स्क्रीन भी शेयर किया था।

Share:

Next Post

प्रवीण आमरे दिल्ली कैपिटल्स के अस्सिटेंट कोच नियुक्त

Thu Jan 7 , 2021
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे को अगले दो सीजन के लिए अपनी टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया हैं। आमरे इससे पहले भी दिल्ली की टीम में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वे 2014 से 2019 के बीच दिल्ली टीम में टैलेंट स्काउट हेड […]