img-fluid

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह से मिले शिंदे और फडणवीस, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

July 09, 2022

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। यह बैठक महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद के विस्तार की चर्चा के बीच हो रही है। सीएम और डिप्टी सीएम के शपथ लेने के बाद अभी तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेता दिल्ली में भाजपा (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर पावर शेयरिंग फार्मूले पर सहमति बना सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार शाम को फडणवीस के साथ दिल्ली पहुंचे।


राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के शीघ्र बाद दोनों नेता महाराष्ट्र सदन पहुंचे। समझा जाता है कि फडणवीस पहले शाह के निवास पर पहुंचे और कुछ समय बाद शिंदे भी वहां गए। खबरों के मुताबिक शाह के साथ चर्चा भाजपा एवं शिवसेना के शिंदे गुट के साथ सत्ता साझेदारी फार्मूले के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। दिल्ली की उन दोनों की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब शिंदे और उनके गुट के 15 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना धड़े की याचिका पर उच्चतम न्यायालय में 11 जुलाई को अहम सुनवाई होने वाली है।

शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। ’’ उन्होंने कहा कि उनके धड़े को शिवसेना के दो तिहाई विधायकों का समर्थन प्राप्त है । शिंदे की बगावत से पहले शिवसेना के 55 विधायक थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ विधानसभा अध्यक्ष ने हमें मान्यता भी दे दी।’’

भाजपा के समर्थन से 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उससे पहले उन्होंने ठाकरे के विरुद्ध बगावत की थी और ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार गिरा दी थी। एकनाथ शिंदे सरकार ने चार जुलाई को विश्वास मत जीता था।

Share:

  • एलन मस्क ट्विटर डील से हटे पीछे, कहा- फेक अकाउंट की जानकारी देने में कंपनी फेल

    Sat Jul 9 , 2022
    नई दिल्ली। टेस्ला के मालिक (Tesla owner) और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (world’s richest man) एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ट्विटर को खरीदने के लिए हुई 44 बिलियन डॉलर की डील को समाप्त कर दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में विफल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved