
भोपाल: सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) का एक्सीडेंट हो गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह कथा स्थल पहुंच रहे थे. उनकी कार दो बार पलटी खा गई। हालांकि पंडित मिश्रा सहित सभी लोग सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे वे कथा स्थल पर जा रहे थे तभी मार्ग में कार हादसा हो गया. हालांकि राहत की बात ये है कि हादसे में पंडित मिश्रा सहित सभी लोग सुरक्षित है.
हादसे के बाद प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण (Shiva Mahapuran) की कथा भी शुरू कर दी है. पंडित मिश्रा ने खुद के स्वस्थ और कुशल होने की जानकारी दी. इस हादसे से उनके भक्तजन काफी डर गए थे लेकिन उनके सकुशल होने की खबर सुन उन्होंने राहत की सांस ली.
प्रदीप मिश्रा शिवरात्रि के अवसर 11 लाख रुद्राक्ष वितरण करने वाले आयोजन को लेकर, फिर रायसेन में शिव के कैद होने के बयान के बाद सुर्खियों में बने रहे थे. दोनों ही मामलों में प्रदेश में काफी राजनीति हुई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved