img-fluid

बीजेपी पर बरसे संजय राउत, बोले- नेहरू से इतनी नफरत कि मेट्रो स्टेशन का नाम भी उन पर नहीं रखा

August 05, 2025

नई दिल्‍ली । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को भाजपा (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) से इस कदर नफरत है कि मुंबई के वर्ली इलाके में नेहरू विज्ञान केंद्र के पास स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन के नाम में देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम तक शामिल नहीं किया गया। राउत ने कहा कि नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई का एक ऐतिहासिक स्थल है, लेकिन मेट्रो लाइन 3 के इस स्टेशन को सिर्फ विज्ञान संग्रहालय स्टेशन कहा जाता है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि इसी तरह दहिसर-अंधेरी मार्ग पर स्थित एक मेट्रो स्टेशन को राष्ट्रीय उद्यान स्टेशन नाम दिया गया है, क्योंकि यह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के करीब है। राउत ने कहा कि इस स्टेशन के नाम में भी संजय गांधी का नाम शामिल नहीं किया गया है। संजय राउत ने कहा, ‘अगर किसी में इतनी नफरत है तो वह देश पर शासन करने के लायक नहीं है।’ उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी भाजपा और केंद्र में सबसे बुद्धिमान मंत्री हैं, लेकिन उन्हें डर है कि नेहरू और महात्मा गांधी की प्रशंसा करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गडकरी ने गांधी, नेहरू की टिप्पणियों को किया याद
रविवार को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महात्मा गांधी और नेहरू की टिप्पणियों को याद किया था। उन्होंने कहा, ‘नेहरूजी कहते थे कि हमें अधिकतम उत्पादन की जरूरत है। गांधीजी कहते थे कि हमें अधिकतम लोगों की भागीदारी के साथ अधिकतम उत्पादन की जरूरत है।’ गडकरी ने कहा कि केंद्र से बनाई जा रही खनन नीति से कारोबार करना आसान हो जाएगा, क्योंकि सभी मंजूरियांती न महीने में दे दी जाएंगी ताकि खनन प्रक्रिया चौथे महीने में शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि नई खनन नीति के तहत सभी अड़चनें दूर कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘यह खनन नीति हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए आई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री इस पर पूरी तरह सहमत नहीं थे और मेरे कुछ सुझाव देने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडलीय सचिव को मेरे साथ नीति पर चर्चा और समीक्षा करने का निर्देश दिया।’

Share:

  • कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं... ये न्यायपालिका तय नहीं करेगी, राहुल गांधी पर कोर्ट की टिप्पणी पर बोलीं प्रियंका

    Tue Aug 5 , 2025
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ी टिप्पणी की थी. सेना के खिलाफ राहुल की कथित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved