
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही फिर दीनदयाल रसोई योजना जल्द शुरू होने वाली है। चुनावी साल में सरकार एक बार फिर सस्ती थाली परोसने वाली है। चलित दीनदयाल रसोई में 5 में भरपेट खाना मिलेगा। चुनावी साल में गरीबों को लुभाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश में अभी तक 100 दीनदयाल रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। अब 45 नए चलित दीनदयाल रसोई केंद्र शुरू होंगे। जिससे पूरे प्रदेश में संख्या 145 हो जाएगी। नगर निगम, नगर पालिका, स्वायत्त संस्थान और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से चलित रसोई केंद्र संचालित किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved