img-fluid

शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपा इस्तीफा

December 11, 2023

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। मोहन यादव को नया सीएम चुने जाने के बाद शिवराज ने राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। BJP ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए डॉ. मोहन यादव के नाम को फाइनल किया है।

MP में यादव समाज से दूसरी बार कोई मुख्यमंत्री बना है। मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के साथ-साथ प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्री के नामों का भी ऐलान किया गया है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी CM बनाया गया है, जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। MP विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने दक्षिण विधानसभा सीट से चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की है। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे। इस बार वो तीसरी बार चुनाव जीते। इससे पहले वो शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Share:

  • Amrita Singh: बॉलीवुड की इस बिंदास एक्ट्रेस की पूर्व क्रिकेटर से हो रही थी शादी, एक शर्त ने बिगाड़ा मामला

    Mon Dec 11 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। अमृता सिंह (Amrita Singh) बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेसेज (Bollywood’s cool actresses) में शुमार हैं. अमृता ने सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म ‘बेताब’ (Film ‘Betaab’) से 1983 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. फिल्म में उनके अपोजिट सनी देओल थे. अमृता को फिल्मों ने जहां बड़े पर्दे पर कमाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved