
भोपाल। मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan) पहली बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) से मुलाकात करेंगे। दिल्ली (Delhi ) में शाम 7 बजे शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच बैठक होगी। विधानसभा (Assembly) में विधायक (MLA) पद की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। यह पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। डॉ. मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने का दावा किया। मध्य प्रदेश में अपनी अगली भूमिका पर उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह सक्रियता से काम करूंगा और पार्टी जो भी काम देगी उसे निभाऊंगा। उन्होंने कहर कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा मेरे लिए मंदिर है। लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य है। मामा-भाई का रिश्ता प्रेम का है। उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है , लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved