
भोपाल। आने वाले दिनों में होने वाले मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले दोनों गुटों में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर शायराना अंदाज में ताना कस्ते हुए कहा कि “ये तो ठहरे परदेशी, साथ क्या निभाएंगे…ये सीधे दिल्ली चले जाएंगे”
ग्वालियर में आयोजित बीजेपी के सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी 27 सीटों पर कांग्रेस को हराएंगे। इस दौरान कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि कमलनाथ ने वल्लभ भवन (मुख्यमंत्री सचिवालय) को दलालों का अड्डा बना दिया था साथ ही जनता के साथ विश्वासघात और गद्दारी की थी। शिवराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने पर भी जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कोई कांग्रेस छोड़ दे तो वह कैसे गद्दार हो सकता है। सीएम ने कहा कि 1923 में मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस छोड़ी थी, क्या वो गद्दार थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved