img-fluid

बीमार और कम परफार्मेंस वाले कर्मचारी बाहर करेंगे शिवराज

August 11, 2020


– अस्वस्थ मध्यप्रदेश में लागू होगा नया फार्मूला
– 20 साल की नौकरी… 50 की उम्र में परफार्मेंस जांच
भोपाल। मध्यप्रदेश में अस्वस्थ और कम परफार्मेंस वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को समय से पहले ही नौकरी से निकाला जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20-50 फॉर्मूले के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के तहत वे कर्मचारी, जिनकी उम्र 50 साल की हो गई, लेकिन वे अनफिट पाए जाते हैं तो उनको नौकरी से हटाया जाएगा।
साथ ही वे कर्मचारी, जो 25 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं और जिनकी सीआर 50 फीसदी से कम पाई जाती है तो उन्हें भी सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों और अधिकारियों का मेडिकल टेस्ट कराएगी। साथ ही उनकी सीआर भी बनाई जा रही है। इसके बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी हो जाएगी। उधर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाए गए प्रस्ताव पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए इसे नौकरी छीनने वाले प्रस्ताव बताया है।

Share:

  • 6 दिनों में 1 हजार मरीज, 367 का घर में ही इलाज

    Tue Aug 11 , 2020
    इन्दौर। लगातार शहर में निकल रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ों से घबराने की जरूरत नहीं है। इनमें वे मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें कोई सिम्टम नहीं आ रहे हैं। ऐेसे मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। पिछले 6 दिनों में आए मरीजों में से ऐसे 367 मरीज शामिल हैं। पिछले 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved