
भोपाल। जबरदस्त आर्थिक संकट झेल रही मध्यप्रदेश सरकार ने न केवल खर्चे घटाने का का निर्णय लिया, बल्कि गैर कर्मचारियों को निकालने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के फैसले की पहली गाज मंडी में पदस्थ आउट सोर्सिंग कर्मचारियों पर गिरी है। यहां सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा। इसके पहले पर्यटन विभाग के कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी किया जा चुका है। खर्च चलाने के लिए पिछले एक सप्ताह में सरकार 1-1 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है, जिसके चलते मध्यप्रदेश पर 1 लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज हो चुका है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved