
भोपाल। बरखेड़ी स्थित लकड़ मार्केट में बनी तारीक सॉ मील (आरा मशीन) में आज सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब ढाई लाख रूपए कीमत की सागोन की लकड़ी के पल्ले व चिरी हुई लकड़ी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाडिय़ों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्केट बताया जा रहा है। आग में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved