img-fluid

बेटे के लिए फावड़े से उतार दिया मौत के घाट

February 15, 2021

  • जेल से छूटे युवक पर चाकू से 12 वार किए, पिता-पुत्र को भी गोदा

इंदौर। बेटे के लिए एक पिता ने हद पार करते हुए एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। जिसकी हत्या की, उसने हत्यारे के बेटे को धक्का दे दिया था। इसी तरह जेल से छूटे एक शख्स को भी चाकुओं से गोद दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य घटना में मकान पर कब्जा करने पहुंचे बदमाशों ने पिता-पुत्र पर चाकू से वार किए। वे 3 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
सिमरोल पुलिस ने बताया कि मंगलसिंह उर्फ कालू पिता कैलाश निवासी इमलीपुरा के बेटे को इमलीपुरा के ही रहने वाले दिलीप पिता कृपाराम भाभर ने विवाद के बाद धक्का दे दिया था। यह बात उसने घर जाकर पिता मंगलसिंह को बताई, तो वह भडक़ गया और जैसे ही दिलीप उसके घर के सामने से गुजरा तो उस पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के चलते दिलीप की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मंगलसिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं परदेशीपुरा टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि मूल रूप से सनावद के रहने वाले सूरज उर्फ रोहित पिता मुन्नाराव पर दो लोगों ने हमला कर दिया। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह भाई सचिन के घर आया था। कल उसने पत्नी को यह कहते हुए महाराष्ट्र स्थित मायके भेज दिया कि वह भी दो से तीन दिन में आएगा। कल रात को सूरज घर के बाहर बैठा था, तभी महेश और रामेश्वर आए और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। सरज और महेश के बीच रुपयों के लेन-देन का पुराना विवाद था। घायल सूरज की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बीते सप्ताह की जेल से छूटकर आया था।

Share:

  • तीन दशक बाद कांग्रेस सिखाएगी विधायकी

    Mon Feb 15 , 2021
    खजुराहो या मांडू में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर 21 को कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन इंदौर में होगा भोपाल। 33 साल बाद अब कांग्रेस विधायकों को सिखाने जा रही है कि उन्हें विधायकी कैसे करनी है। इसके लिए पार्टी जल्दी ही 96 विधायकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रही है। पार्टी के सभी विधायक दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved