मुंबई (Mumbai) अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने पिछले साल खुद को एक महंगा तोहफा दिया था। उन्होंने 4.04 करोड़ की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी (lamborghini) खरीदी। अक्सर मुंबई में वह इस महंगी कार में घूमने निकलती हैं। उनके स्वैग का हर कोई कायल है। अब तो बस श्रद्धा नें मुंबई का नवनिर्मित मुंबई कोस्टल रोड पर भी ड्राइविंग का आनंद लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वर्तमान में कोस्टल रोड का चरण 1 खोल दिया गया है। मरीन लाइन्स को वर्ली से जोड़ने वाला यह मार्ग यातायात के लिए खुला है। तटीय सड़क की कुल लंबाई 29.2 किमी है। इसके दूसरे चरण में वर्ली को कांदिवली से सीधे जोड़ा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved