मनोरंजन

Sidhu Moosewala का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

मुंबई। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ आज रिलीज हो गया है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने को लेकर उनके फैंस में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसे एक घंटे में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल गए हैं। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर उनके गाने ‘वार’ की रिलीज डेट का एलान किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था।


सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ‘वार’ उनका दूसरा गाना है, जो रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इससे पहले रिलीज हुए ‘एसवाईएल’ गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को महज एक घंटे में ही दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

Share:

Next Post

Har Har Mahadev फिल्म के खिलाफ भड़का मराठा संगठन, पुणे और ठाणे में बंद कराई गई स्क्रीनिंग; जानें वजह

Tue Nov 8 , 2022
मुंबई। मराठी सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में कुछ संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ‘हर हर महादेव’ की आलोचना की और सिनेमाघरों में फिल्म का […]