img-fluid

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के संकेत, शरद पवार और उद्धव ने कार्यकर्ताओं को दिया तैयारी का आदेश

November 06, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र (maharashtra) में मध्यावधि चुनाव (mid term elections) के संकेत मिलने लगे हैं। शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार (Nationalist Congress Party (NCP) President Sharad Pawar) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) Party President Uddhav Thackeray) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी का आदेश दिया है। इसके साथ ही विपक्ष ने शिंदे सरकार पर हमले भी तेज कर दिए हैं, इससे मध्यावधि चुनाव की संभावना व्यक्त की जाने लगी है।


उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में विधानसभा संपर्क प्रमुखों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी वक्त चुनाव हो सकते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुजरात चुनाव से पहले महाराष्ट्र में 4 बड़े प्रोजेक्ट गुजरात गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की जनता को विश्वास दिलाने के लिए दो पैकेजों का ऐलान किया है। इससे लग रहा है कि राज्य में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना है।

इसी तरह अहमदनगर जिले के शिर्डी में राकांपा की बैठक में भी शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी का आदेश दिया है। शरद पवार शनिवार को मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल से सीधे शिर्डी गए थे और सिर्फ चार मिनट का अल्प भाषण दिया था। हालांकि राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि वर्तमान शिंदे-फडणवीस सरकार से सत्तापक्ष के कई विधायक नाराज हैं, इसलिए वर्तमान सरकार चंद महीने में गिर जाएगी और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • यूजीसी नेट का परिणाम घोषित, 52 हजार से अधिक ने अर्हता प्राप्त की

    Sun Nov 6 , 2022
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) (National Examination Agency (NTA)) ने शनिवार को यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (UGC-NET December 2021 and June 2022) के मर्ज किए गए चक्र का परिणाम घोषित (result declared) कर दिया। 52,000 से अधिक उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है। परिणाम जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक की वजह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved