
सिहोरा। सिहोरा जिला के लक्ष्य को पाने के लिए सिहोरा के समस्त राजनैतिक और सामाजिक संगठन एक बार फिर सक्रीय हो रहे हैं। रविवार को सिहोरा में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का गठन किया गया। पूर्व विधायक दिलीप दुबे सर्वसम्मति से समिति संयोजक बनाए गए। उनके साथ 25 सदस्यों की संयोजन समिति का गठन किया गया।
जिसमें अनुपम सराफ, शिशिर पांडे, अरुण जैन, मनेन्द्र अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश खरे, बिहारी पटेल, अमोल चौरसिया, रविदीप सिंह, राजेश चौबे, अशोक खरे, बबीता गोंटिया, संतोष वर्मा, नंद कुमार परोहा, आनंद प्रकाश जैन, सुशील जैन, विकास दुबे, मानस तिवारी, अमित बख्शी, कृष्ण कुमार कुररिया, अनिल जैन, संतोष पांडे, नवीन शुक्ला, रामजी शुक्ला, शैलेंद्र दुबे सदस्य बनाए गए। बैठक में समिति सदस्यों ने अब तक हुए आंदोलन और प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसपर फिर से सक्रीय होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के गठन में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, ब्राह्मण समाज, व्यापारी संघ, गायत्री परिवार और सामाजिक संगठनों के कुल 62 सदस्य अब तक स्थाई सदस्यता ले चुके हैं। बैठक में राजा मोर, राजेश दाहिया, आलोक पांडे, बाबा कुरैशी, राजेश पटेल, पवन सोनी, अंकुर जैन, अमित खत्री, राजकुमार विश्वकर्मा, माधव मिश्रा, ऋषभ द्विवेदी, विजय जनवानी, आशीष व्योहार, संदीप व्योहार, पप्पू सैनी, अजय यादव, राहुल पांडे, राकेश पाठक, राजेश कुररिया सहित अन्य मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved