
मुंबई: देश में इन दिनों वंदे मातरम् को लेकर वंदे मातरम् को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर सीधे सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही देश में चीनी के बढ़ती की कीमतों पर भी तीखा वार किया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पूरा वंदे मातरम् गाना चाहिए.
संजय राउत ने कहा कि वंदे मातरम् के जो छह छंद हैं, वह बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पीएम मोदी खुद गाएं और जय शाह, अमित शाह, जितेंद्र सिंह से भी इस गाने के लिए बोलें. उन्होंने कहा कि इन सभी के पीछे हम लोग वंदे मातरम् गाएंगे. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का क्रांति मैदान है, वहीं मंच बनाकर दिया जाएगा. पीएम मोदी आएं और बिना टेलीप्रॉम्प्टर के गाकर दिखाएं.
इसके अलावा देश में बढ़ रही चीनी (शुगर) की कीमतों को लेकर भी संजय राउत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार के 12 सालों पर सवाल खड़े किए हैं. संजय राउत ने कहा कि 12 साल में देश दूसरा और क्या हुआ है?. उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार के 12 साल हो गए हैं. इस दौरान सस्ता क्या हुआ. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सिर्फ मौत सस्ती हो गई है, एक्सीडेंट सस्ते हो गए हैं, आत्महत्या सस्ती हो गई है और कुछ नहीं है.
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि शुगरकेन शक्कर बनाने के लिए जो आता है और वह तो एथेनॉल में जाता है, ऐसे में पूरा कहां से होगा? उन्होंने कहा कि यह सब सरकार को पता होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में जाइए और जेनरेशन Z से बातचीत कीजिए, उनके घर पर जाइए और उनके मां-बाप से संवाद कीजिए.
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ महाराष्ट्र की लातूर में केस दर्ज होने पर संजय राउत ने कहा कि आंदोलन करने वाले बच्चे, हमारे जैसे लोग और बुजुर्ग ऐसी FIR से न तो डरते हैं और न ही डरेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार जितना दबाने की कोशिश करेगी उतने ही नए लड़के बाहर आएंगे.
उन्होंने कहा कि हम तो वैसे ही आपसे लड़ रहे हैं, लेकिन नए बच्चे भी आपस में लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस को लगता है कि इस प्रकार के दबाव तंत्र से लोग पीछे हो जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम वर्षा बंगले तक जाएंगे, मंत्रियों के बंगलों तक जाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved