img-fluid

सिंगापुर दुनिया का सबसे महंगा शहर, मुंबई भी टॉप-20 में शामिल

July 16, 2025

सिंगापुर। जूलियस बेयर समूह (Julius Baer Group) ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें पता चला है कि सिंगापुर दुनिया का सबसे महंगा शहर (Singapore Expensive city) बन गया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर लंदन है। भारत की बात करें तो अपनी मुंबई भी इस सूची में 20वें पायदान पर है और भारत का सबसे महंगा शहर है। पिछले साल भी मुंबई की रैंकिंग यही थी।


कैसे तय होती है रैंकिंग?
जूलियस बेयर का यह सर्वे (लाइफस्टाइल इंडेक्स) दुनिया के 25 बड़े शहरों में रहन-सहन और ऐशो-आराम की चीजों पर होने वाले खर्च को आधार बनाता है। इसमें घर, कार, बिजनेस क्लास उड़ानें, स्कूल की फीस, महंगा खाना और दूसरी लग्जरी चीजें शामिल हैं।

एशिया का दबदबा: टॉप-20 शहरों में से आठ एशिया के हैं, जैसे सिंगापुर, हांगकांग (तीसरा), शंघाई (छठा), बैंकॉक, टोक्यो, जकार्ता, मुंबई और मनीला। हालांकि हांगकांग (पिछले साल दूसरा) और शंघाई (पिछले साल चौथा) की रैंकिंग इस बार गिरी है।

65 फीसदी लोग गैजेट्स पर करते हैं खर्च
रिपोर्ट के अनुसार, एशिया देशों की रैंकिंग के लोग सबसे ज्यादा मोबाइल और बाहर रेस्टोरेंट में भोजन करने पर खर्च करते हैं, जहां प्रतिशत दोनों का अलग-अलग 65 प्रतिशत है। वहीं, होटल में रूकने पर 64 फीसदी, स्वास्थ्य पर 63 प्रतिशत और कपड़ों पर 55 फीसदी खर्च करते हैं। इसी तरह यूरोप में लोग सबसे ज्यादा 44 फीसदी रेस्तरां में खाने पर, अमेरिका में स्वास्थ्य पर 43 फीसदी, दक्षिण अमेरिका में गाड़ी पर 52 फीसदी और अफ्रीका में सबसे ज्यादा होटल में रुकने पर 65 फीसदी खर्च करते हैं।

मुंबई में बाहर भोजन करने पर ज्यादा ध्यान
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में सबसे ज्यादा लोग हवाई यात्रा (42 फीसदी) और रेस्टोरेंट में खाने (44 फीसदी) पर खर्च करते हैं। वहीं होटल में रुकने और लग्जरी सामान खरीदने पर यह प्रतिशत 12 और 9 है। एशिया में करीब 13 फीसदी लोग बिजनेस क्लास में सफर करना पसंद करते हैं।

वहीं 9 फीसदी लोग घड़ी खरीदने और आठ फीसदी साइकिल चलाने पर ध्यान देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एशिया प्रशांत क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। चीन और भारत में वृद्धि से 2025 और 2028 के बीच वैश्विक स्तर पर नए एचएनडब्ल्यूआई में एशिया की हिस्सेदारी अनुमानित 47.5 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

टॉप 10 शहरों की रैंकिंग

1. सिंगापुर

2. लंदन

3. हांगकांग

4. मोनाको

5. ज्यूरिख

6. शंघाई

7. दुबई

8. न्यूयॉर्क

9. पेरिस

10. मिलान

Share:

  • ऐसा करना क्यों जरूरी है? कांवड़ मार्ग में QR कोड वाले आदेश पर SC का योगी सरकार को नोटिस

    Wed Jul 16 , 2025
    नई दिल्‍ली । यूपी और उत्तराखंड(UP and Uttarakhand) में कांवड़ यात्रा मार्ग(Kanwar Yatra route) पर दुकानों और रेस्तरां संचालकों(Restaurant Operators) को आदेश दिया गया है कि वे क्यूआर कोड लगाएं और नाम भी लिखें। यह मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को नोटिस जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved