मनोरंजन

सिंगर Mika Singh और अभिनेत्री Akansha Puri कर रहे शादी, इस वीडियो से अटकलें तेज

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) के फेमस सिंगर (Singer) मीका सिंह (Mika Singh) हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मीका एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सिंगर शादी को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री(South Film Industry) की मशहूर अदाकारा अकांक्षा पुरी (Actress Akansha Puri) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल(Video viral) हो रहा है, जिसे देखकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।


आकांक्षा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो सिंगर मीका सिंह संग गुरुद्वारा में बैठी दिख रही हैं। आकांक्षा पुरी टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती के रोल के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें इस रोल में बेहद पसंद करते हैं।
वीडियो में मीका सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं आकांक्षा रेड और ग्रे कलर के सूट में नजर आ रही हैं। दोनों एक गुरूद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। मीका और आकांक्षा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है। लोगों के शादी का कयास लगाने की वजह है वीडियो के साथ आकांक्षा पुरी का कैप्शन।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने मीका सिंह के साथ को लेकर बातें लिखी हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में आंकक्षा ने फैंस और करीबियों से दुआएं देने की भी अपील की है। इस पोस्ट को आकांक्षा ने मीका सिंह को टैग करते हुए एक दिल वाला इमोजी बनाया है।

पोस्ट पर अब यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। लोग मीका से सवाल कर रहे हैं क्या आपने शादी कर ली है? वहीं एक ने अभिनेत्री को लिखा है कि आपने तो पारस छाबड़ा को सदमा दे दिया। वहीं, काफी लोग मीका सिंह और अकांक्षा पुरी को बधाई भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अप्रैल फूल मान रहे हैं। अब इस पोस्ट की क्या सच्चाई है ये तो अभिनेत्री आकांक्षा और मीका ही जानते हैं।
बता दें कि साल 2019 में आकांक्ष पुरी का नाम ‘बिग बॉस-13’ फेम पारस छाबड़ा की वजह से चर्चा में आया था। आकांक्षा पुरी पारस की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पारस जब शो में गए थे तब आकांक्षा और वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए। अब पारस का नाम अक्सर माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जाता है।

Share:

Next Post

कैसा रहेगा, शनिवार का राशिफल

Sat Apr 3 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी, शनिवार, 03 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]