img-fluid

देवर पर आया भाभी का दिल, बोली- ‘अब मरने तक साथ नहीं छोड़ना है’

June 26, 2021

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी का दिल देवर पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो पति को छोड़ महिला देवर के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गई। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई।

मायके से ही महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया। पति ने थाने पहुंच अपनी पीड़ा सुनाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का छोटे भाई के साथ चक्कर चल रहा है। वह उसी से बात करती है। पुलिस ने पत्नी और देवर को थाने बुलाया। थाने में महिला देवर के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही।


महराजगंज क्षेत्र की एक युवती की शादी श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ दिनों बाद विवाहिता का दिल अपने ही देवर पर आ गया। काफी दिनों से देवर भाभी के बीच चला आ रहा प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली। इसकी भनक महिला के पति को हुई तो उन्होंने प्यार पर पहरा बैठा दिया। इस बीच पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई।

देवर के प्यार में डूबी भाभी ने सारी मान मर्यादा भूला दी और खुलेआम उसके साथ रहने की जिद्द करने लगी। परिजनों के समझाने बुझाने पर भी उसपर कोई असर नहीं पड़ा। पति के साथ रहने की बात पर तो महिला ने साफ इनकार कर दिया और देवर के साथ जीने मरने की बात पर अड़ गई। अंत में वह देवर के साथ घर चली गई। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि दोनों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

Share:

  • Jio ने चुपके से लॉन्च किया नया प्री-पेड प्लान, मिलेगा 1095GB डाटा

    Sat Jun 26 , 2021
    नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में संपन्न हुए अपने 44वीं वार्षिक आम सभा में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे Jio Phone Next नाम दिया गया है। जियो फोन नेक्स्ट को गूगल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है और इसमें किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सारे फीचर्स आपको मिलेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved