img-fluid

बहनों को सिटी बस ने मारी टक्कर

March 21, 2024

  • छोटी बहन बड़ी को बस में बैठाने के लिए निकली… पहुंचने से पहले हो गया हादसा

इंदौर। एक्टिवा सवार दो बहनों को सिटी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में छोटी बहन की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले बस चालक पर केस दर्ज किया है। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के पास की घटना है।


निरंजनपुर में रहने वाले धन्नालाल जामले की बड़ी बेटी चेतना देवास में एक स्कूल में टीचर है। वह रोज देवास बस से आना-जाना करती थी। कल उसकी बहन 21 साल की भावना उसे बस में बैठाने के लिए रेडिसन चौराहे पर छोडऩे के लिए एक्टिवा से जा रही थी। गाड़ी चेतना चला रही थी। बॉम्बे अस्पताल के सामने सिटी बस का चालक बस को लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और दोनों बहनों को टक्कर मार दी। घटना में भावना को ज्यादा चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। वह पढ़ाई करती थी। सिटी बस के चालक पर बस के नंबर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Share:

  • कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरा था गोवंश

    Thu Mar 21 , 2024
    इंदौर। वध के लिए कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे गोवंश को कल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुक्त करवाया। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि लोडिंग कंटेनर में वध के लिए गोवंश को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved