img-fluid

खरगौन में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण, कर्फ्यू में 4 घंटे की दी गई ढील

April 16, 2022

खरगोन/इंदौर! इंदौर संभाग के खरगोन (Khargone of Indore Division) में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। खरगोन में आज कर्फ्यू (curfew) में दो अलग-अलग समय पर कुल 4 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान स्थिति पूरी तरह सामान्य (completely normal) रही। छूट के दौरान लोगों ने अपनी जरूरतों की सामग्री की खरीदारी की।

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं आईजी श्री राकेश गुप्ता खरगोन में ही रहकर स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आज कर्फ्यू में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 से शाम को 5 बजे तक की छूट दी गई। छूट के दौरान स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य रहने पर कल रविवार को छूट की अवधि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।


 संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कलेक्टर सुश्री अनुग्रहा पी. तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसानी कार्य के सर्वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और नुकसानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह नुकसानी का वास्तविक आंकलन करें। कोई भी प्रभावित सर्वे से वंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य के लिए राजस्व और अन्य विभागों के अमले को जवाबदारी दी गई है। वह मौके पर पहुंचकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। अगर किसी को समस्या है तो वह तहसीलदार श्री योगेंद्र सिंह मौर्य के मोबाइल नंबर 94253-44101 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share:

  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 18 महीने के बकाया DA एरियर पर आया अपडेट

    Sat Apr 16 , 2022
    नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. डीए में 3% बढ़ोतरी के बाद अब सरकार 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Months DA Arrear) पर भी फैसला ले सकती है. हालांकि, इससे पहले सरकार ने डीए एरियर (DA Arrears) कहा था कि फिलहाल इस पर कोई विचार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved