img-fluid

भारत में गूगल समेत छह टेक कंपनियां नहीं देंगी नौकरियां, वैश्विक आर्थिक मंदी से बुरी तरह प्रभावित

December 26, 2023

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों को नए साल पर झटका लग सकता है। गूगल, फेसबुक, अमेजन और एपल सहित दुनिया की छह दिग्गज टेक कंपनियां भारत में नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की योजना बना रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक (मेटा प्लेटफॉर्म), अमेजन, एपल, माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स व गूगल की ओर से नौकरियों की पोस्टिंग में भारी गिरावट आई है। 2022 से तुलना करें तो इस साल इन कंपनियों की ओर से भारत में नौकरी देने के मामले में 90 फीसदी गिरावट आई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कंपनियां भारत में नई भर्तियों पर रोक लगा सकती हैं।

वर्तमान में कंपनियों की सक्रिय नियुक्तियां 98 फीसदी कम होकर सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं, क्योंकि उनकी अधिकांश कमाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर होती है।


वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने में तेजी से गूगल, नेटफ्लिक्स और मेटा जैसी कंपनियों में नौकरियों की मांग खासकर भारत में 2023 के दौरान 78 फीसदी कम हो गई है। यही स्थिति अगली दो तिमाहियों तक जारी रह सकती है।

इस पूरे साल में भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की भी हालत बहुत बुरी रही है। इन कंपनियों ने 28,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। साथ ही, नई भर्तियां भी नहीं कीं।

आर्थिक मंदी के कारण गूगल ने पिछले साल अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की थी। कंपनी ने उस समय 12,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

बड़ी टेक कंपनियों के पास वर्तमान में वैश्विक स्तर पर सिर्फ 30,000 नौकरियां हैं। इससे नियुक्ति में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, भारत में वर्तमान में 1.50 लाख से भी कम लोग टेक कंपनियों में काम कर रहे हैं।

Share:

  • Ind Vs SA, 1st Test: इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

    Tue Dec 26 , 2023
    सेंचुरियन (Centurion)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आज (26 दिसंबर) साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ उसी के घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (2 match test series) का आगाज करेगी. पहला टेस्ट (India Vs South Africa 1st Test) सेंचुरियन (Centurion) में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved