img-fluid

इंडिगो के प्लेन से निकला धुआं, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

May 26, 2026

नई दिल्ली। बेंगलुरु हवाई अड्डे (Bengaluru Airport) पर IndiGo की एक फ्लाइट को आपातकालीन स्थिति में खाली कराया गया है, क्योंकि प्लेन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इंडिगो की यह फ्लाइट 6E 6017, बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी और उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी। तभी प्लेन से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। इस घटना के होते ही प्लेन से सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन अभी इस घटना के पीछे की वजह पता नहीं चली है।


  • सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
    IndiGo ने एक बयान में कहा, ‘सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तुरंत लोगों को बाहर निकाला गया और सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।’ इंडिगो ने बताया, ‘सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया है, जहां हमारी टीमें उनकी देखभाल कर रही हैं ताकि उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके।’ एयरलाइन ने बताया कि इस फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया है। इंतजार के दौरान यात्रियों को जलपान कराया जा रहा है।

    Share:

  • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR हुई दर्ज, करारी हार के बाद एक बार फिर विवादों से घिरी पूर्व मुख्यमंत्री

    Tue May 26 , 2026
    कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Former Chief Minister Mamata Banerjee) विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद एक बार फिर विवादों से घिरी हुईं हैं. उनके खिलाफ सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने ईद के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved