बड़ी खबर

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली में 7 डिग्री तक गिरा पारा, उत्तर भारत में भी बढ़ी ठंड

नई दिल्ली । पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं का बहना शुरू हो गया है। रविवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। स्‍काईमेट के अनुसार देश के कुछ हिस्‍सों में 22 नवंबर से 23 नवंबर तक बारिश के भी आसार हैं।

दिल्ली में रविवार की सुबह तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा, वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती है। राजधानी दिल्‍ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। रविवार को मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र झारखंड में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

आप को बता दं कि उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह
इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता ”खराब” श्रेणी में रही और 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के एकमात्र पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब-हरियाणा में गिरा तापमान
पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 22.2 डिग्री सेल्सियस, 21.8 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है। नरनौल में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Share:

Next Post

जानिए PUBG की रीलांचिंग में कहां फंस रहा है मामला

Sun Nov 22 , 2020
नई दिल्ली। पिछले दो हफ्तों से आप PUBG के रिलॉन्च को लेकर कई खबरें सुन रहे हैं। ज्यादातर गेम प्रेमी चाहते हैं कि PUBG तुरंत लॉन्च हो ताकि अपने दोस्तों के साथ इसका मजा लिया जाए, लेकिन सवाल यही है कि आखिर ये गेम कब तक लॉन्च होगा। आइए हम बताते हैं क्या है अपडेट […]