विदेश

फिलिपींस: विनाशकारी तूफान से अब तक 12 लोगों की मौत, तीन लाख से ज्यादा लोग हुए बेघर

डेस्क। फिलिपींस में आए विनाशकारी तूफान के कारण अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं तीन लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। मध्य फिलिपींस में बड़े हिस्से में आई भारी बाढ़ आने से कई लोग छतों पर फंस गए। तूफान में एक होटल और एक हवाई अड्डा सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।


अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तूफान गुरुवार को देश के दक्षिण-पूर्वी तट से टकराया और यह थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन फिर भी उसकी गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, जिससे मध्य फिलिपींस में हालात बिगड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को यह दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

शादी की उम्रसीमा पर सपा नेता के विवादित बोल, 'हिंदुस्तानी नहीं तालिबानी सोच' : मुख्तार अब्बास नकवी

Sat Dec 18 , 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद शफीक उर रहमान (MP Shafiq ur Rehman) के शादी की उम्रसीमा (Age limit of Marriage) पर दिये बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह ‘हिंदुस्तानी नहीं तालिबानी सोच’ (Hindustani not Talibani thinking) है। हाल […]