
भोपाल। शहर में पुन: लॉकडाउन लगने पर समाजसेवी एक बार फिर जरूरतमंदों की सेवा में जुट गए हैं। प्रथम लॉक डाउन की तरह समाजसेवी प्रसम जैन इस बार भी जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण करने का कार्य कर रहे हैं। शहर में दूसरा लॉकडाउन लगने पर शुरू दिन से ही बच्चों की वृद्धजनों की एवं भूखों की चिंता करते हुए भोजन वितरण की सेवा फिर प्रारंभ कर दी है एवं साथ ही साथ भूखे बेजुबान जीवों को भी भोजन दे रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved