भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में अब परमवीर चक्र और अशोक चक्र शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को मिलेंगे एक करोड़ रुपए

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शौर्य अलंकरण प्राप्तकर्ताओं को नगद एवं भूमि के बदले में दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है। अब परमवीर और अशोक चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इससे पहले 20 लाख रुपए का ही प्रावधान था। इससे लंबे समय से बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार की तरफ से शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि पहले ही दी जा रही थी।
मरणोंपरांत शौर्य अलंकरण प्राप्त करता के अविवाहित होने पर पूरी राशि माता-पिता को दी जाएगी। वहीं, माता-पिता के जीवत नहीं होने पर अनुदान की राशि अविवाहित बहन-भाई को बराबर दी जाएगी। वहीं, विवाहित होने पर विधवा को 35 प्रतिशत, बच्चों को 35 प्रतिशत और माता-पिता को 30 प्रतिशत राशि दी जाएगी। माता-पिता के जीवित नहीं होने पर विधया और बच्चों में बराबर राशि बांटी जाएगी। वहीं, बच्चे नहीं होने पर विधवा और माता-पिता में बराबर राशि बांटी जाएगी। तीनों में किसी एक के जीवित होने पर उसे पूरी राशि दी जाएगी। यदि बच्चे नाबालिग है तो उनकी अनुदान राशि को बालिग होने तक सावधि खाते में जमा की जाएगी।


पुरुस्कार पर सरकार की तरफ अब और पहले मिलने वाली राशि

शौर्य अलंकरण

  • परवीर चक्र- अब 1 करोड़, पहले- 20 लाख
  • अशोक चक्र- अब 1 करोड़, पहले 20 लाख
  • महावीर चक्र- अब 75 लाख, पहले 12 लाख
  • कीर्ति चक्र- अब 75 लाख, पहले 12 लाख
  • वीर चक्र- अब 50 लाख, पहले 8 लाख
  • शौर्य चक्र- अब 50 लाख, पहले 8 लाखयुद्ध सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा श्रेणी
  • सर्वोत्तम युद्ध सेवा- अब 10 लाख, पहले 1.45 लाख।
  • उत्तम युद्ध सेवा- अब 7 लाख, पहले1.40 लाख ।
  • युद्ध सेवा मेडल- अब 5 लाख, पहले 80 हजार रुपए।
  • परम विशिष्ट सेवा मेडल- 5 लाख।
  • अतिविशिष्ट सेवा मेडल- अब 2.50 लाख।
  • सेना मेडल- अब दो लाख, पहले 50 हजार रुपए।
  • विशिष्ट सेवा मेडल- अब 1 लाख रुपए।
Share:

Next Post

3,20,500 वालंटियर आसान करेंगे जीत की राह

Fri Mar 31 , 2023
भाजपा बूथवार जानेगी मतदाताओं का मूड भोपाल। भाजपा ने 51 फीसदी वोट के साथ 200 से अधिक सीट जीतने का जो लक्ष्य तय किए है उसके लिए पार्टी अब बूथवार मतदाताओं का मूड जानेंगी। इसके लिए पार्टी सभी 64 हजार एक सौ बूथों पर 3,20,500 वालंटियर तैनात करेगी। यानी हर बूथ पर 5 लोगों की […]