img-fluid

कोई ताकत…सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन

July 18, 2026

नई दिल्ली: सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को धरना प्रदर्शन से उठाने के बाद सफदरगंज अस्पताल (Safdarjung Hospital) में दिल्ली पुलिस ने एडमिट कराया है. इस कार्रवाई को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है. सोनम वांगचुक जी को जंतर मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह एक अहिंसक भूख हड़ताल पर थे. पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों के सुसाइड भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं.’ राहुल ने कहा, ‘कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से उन लोगों को जो उनसे प्यार करते हैं, उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है.’


  • दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किया
    18 जुलाई की सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अनशन के 21वें दिन बिगड़ी तबीयत के बाद सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया. पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह कार्रवाई मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों पर की गई है. लंबे समय तक भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते उनकी हालात बेहद ही कमजोर हो गई थी. वहीं, सफदरगंज अस्पताल में एडमिट होने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. इस दौरान दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई. कई जगह पर बैरिकेंडिंग लगाकर भी लोगों को कंट्रोल किया जा रहा है.

    Share:

  • ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिरों में दान का नया रिकॉर्ड, मिले 27.58 लाख रुपये

    Sat Jul 18 , 2026
    ओंकारेश्वर। भगवान शिव (Lord Shiva) के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था दान के रूप में भी झलक रही है। शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट और श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के दानपात्र खोले गए, जिनमें कुल 27 लाख 58 हजार 165 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। श्री ओंकारेश्वर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved