img-fluid

गोवा में 21 जगहों पर मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

May 11, 2026


पणजी । मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Chief Minister Pramod Sawant) ने कहा कि गोवा में 21 जगहों पर (At 21 places in Goa) सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया (Somnath Swabhiman festival Celebrated) ।


  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा के सांसद और राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक के साथ सोमवार को गोपेश्वर मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सोमनाथ पर्व’ मनाने की घोषणा की है। आज से सोमनाथ पर्व की शुरुआत हो गई है। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। न केवल गुजरात में, बल्कि पूरे देश में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि पूरे देश में इसका आयोजन हो रहा है। सभी जगहों पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जलाभिषेक किया और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बारे में लोगों को बताया है। गोवा में आज 21 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरुक किया है।”

    सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि जहां-जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वहां जलाभिषेक कर देश की उन्नति की प्रार्थना की गई है। हमारा प्रयास है कि देश में सभी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने गोवा में कई मंदिरों का पुनर्निर्माण करा रही है और पूजा-पाठ की भी व्यवस्था हो रही है, हमारा प्रयास है कि गोवा में सभी पुराने मंदिरों का पुनर्निर्माण हो और लोगों को अपने धर्म के बारे में जागरूक किया जा सके। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस तरह का काम करने का मौका मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पहले के शासकों ने गोवा में एक हजार मंदिरों को तोड़ा था, उसका रिकॉर्ड निकल कर हम उन्हें बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस साल भी कई मंदिरों को बनवाया जाएगा। जल्द ही गोवा में हिंदू संस्कृति के निर्माण करने वाला मंदिर बनाया जाएगा, जहां लोगों को अपने धर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। मैं सोमनाथ पर्व की पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

    Share:

  • काशी विश्वनाथ और सोमनाथ महादेव भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Mon May 11 , 2026
    वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि काशी विश्वनाथ और सोमनाथ महादेव (Kashi Vishwanath and Somnath Mahadev) भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं (Are increasing Self-respect of India) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved