
रांची। झारखंड के गुमला में एक युवक ने पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या कर दी । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2500 रुपये नहीं देने पर युवक ने अपने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इलाके में इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना गुमला के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां गिडरा गांव में कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी महादेव उरांव को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मतुबाकि, आरोपी महादेव के पिता बहुरा उरांव ने पिछले दिनों 5200 रुपये में एक जमीन बेची थी, जिसमें बेटे ने 2500 रुपये का दावा किया। 18 अगस्त की रात पिता-पुत्र के बीच रुपये को लेकर काफी बहस हुई, पैसे नहीं देने पर युवक ने पिता की हत्या कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved