बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ एंजाय कर रही हैं। हाल ही में सोनम अपनी डिलीवरी के लिए लंदन से इंडिया (India) लौटी हैं। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह येलो ड्रेस (yellow dress) में बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम (Sonam Kapoor) की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ सालों तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई, 2018 को शादी कर ली। शादी के लगभग चार साल बाद अब सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। ।
सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। यह इसी साल के अंत में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग सोनम ने पिछले साल पूरी कर ली थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved