img-fluid

सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है- साक्षी महाराज

August 26, 2020

नागपुर। कांग्रेस मे चल रहे मौजूदा गतिरोध पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल और सोनिया गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलने वह मंगलवार को नागपुर यात्रा पर आए थे।

उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी उपाख्य साक्षी महाराज मंगलवार को नागपुर पहुंचे। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंदिया के बाद साक्षी महाराज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक से मुलाकात करने के बाद साक्षी महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा निजी थी। बहुत दिनों से संघ मुख्यालय जा कर सरसंघचालक से मुलाकात करना चाह रहे थे।

वहीं कांग्रेस में अध्यक्षपद को लेकर चल रहे मौजूदा गतिरोध पर साक्षी महाराज ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस के भीतर चल रही उठा-पटक के लिए भाजपा को दोषी ठहराना गलत होगा। इस अवसर पर साक्षी महाराज ने उत्तरप्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी निशाना साधा। साक्षी महाराज ने बताया कि “तिलक, तराजू और तलवार” का नारा बुलंद करने वाली बसपा और मायावती अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में ब्राह्मण राजनीती कर रही है। साक्षी महाराज ने उत्तरप्रदेश में हो रही जातिगत राजनिति की निंदा की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मध्यप्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट बढ़ी, मृत्यु दर में गिरावट

    Wed Aug 26 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम को मंत्रालय में वीसी के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के उपचार की अच्छी व्यवस्था के चलते कोरोना रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है, वहीं मृत्यु दर में गिरावट आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved